Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसान यूनियन की मासिक पंचायत में बिजली की समस्या पर हुई चर्चा

किसान यूनियन की मासिक पंचायत में बिजली की समस्या पर हुई चर्चा

अयोध्या। सिविल लाइन के गांधी पार्क में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा महानगर अध्यक्ष राम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में नगर कमेटी की मासिक पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में संगठन को मजबूत करने, बिजली की समस्या को लेकर तथा अधिकारियों के द्वारा सुनवाई ना करने पर चर्चा हुई। इसके बाद किसान संबंधित समस्याओं को लेकर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पंचायत में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ तमाम किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। महिला सभा जिला अध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने बताया कि हम लोग किसान यूनियन की तीन मासिक पंचायत बैठक करते है। उसी बैठक मे हम लोग ने शहर की प्रमुख समस्या है। खुदी हुई सड़कों पर कीचडं होने से लोग चोटिल हो रहे है। बिजली की समस्या है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हम लोग मासिक पंचायत की बैठक करके प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द यह समस्या का समाधान हो क्योंकि बारिश का मौसम है और सड़क पर जो कीचड़ हुआ है वह सब ठीक हो ताकि लोग इस बारिश में गिरने से चोट खाने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments