Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपना दल कमेरावादी पार्टी की महापंचायत में संगठन को मजबूत करने पर...

अपना दल कमेरावादी पार्टी की महापंचायत में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

अयोध्या। अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा महापंचायत उमरनी पिपरी चौराहा बीकापुर अयोध्या मे संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामशिला पटेल प्रदेश अध्यक्ष अपना दल कमेरावादी उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रजनाथ पटेल मुखिया दादा एवं स्वामीनाथ पटेल राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य अध्यक्षता अरविंद पटेल जिला अध्यक्ष कार्यक्रम का संचालन दयाराम पटेल ने किया।
मुख्य अतिथि रामशिला पटेल ने कहा 23 अगस्त 1999 को पीडी टंडन पार्क इलाहाबाद में अपना दल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष बोधिसत्व डॉक्टर सोनेलाल पटेल जनसभा को संबोधित कर रहे थे उस समय तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी सरकार के इशारे पर डॉक्टर साहब के ऊपर प्राण घातक हमला किया गया। सामाजिक न्याय की विचारधारा को कुचलना का दुस्साहस किया गया।
उन्होने कहा कि संगठन को मजबूत कर डॉक्टर साहब की विचारधारा को सामाजिक न्याय की लड़ाई को जीAyodhya वित रखना है तभी शोषित वंचित वर्ग मजदूर वर्ग किसानों को उनका हक और अधिकार मिलेगा। बैठक में मुख्य रूप से शामिल विनायक पटेल चंद्रकेश पटेल रामसागर मनोज योगी रमाकांत गोस्वामी अरुण जी रोहित जी रंजीत ओम दत्त पटेल घनश्याम पटेल हरिश्चंद्र सेठ आशीष पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments