Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाकियू की बैठक में समाजिक समस्याओं के कई बिन्दुओं पर चर्चा

भाकियू की बैठक में समाजिक समस्याओं के कई बिन्दुओं पर चर्चा

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक की जिसमें किसानों और सामाजिक समस्याओं के कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मासिक पंचायत में भाग लिया। वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने बताया कि आज किसानों और सामाजिक समस्याओं को लेकर तिकोनिया पार्क में मासिक पंचायत की गई जिसमें किसानों की बहुत सी समस्याएं सामने निकल कर आई हैं जिसको पहले से ही प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन अभी तक उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। जिसको लेकर हम आपस में मंथन कर रहे हैं यदि हमारी मांगे पूरी ना हुई तो हम आगे आंदोलन भी कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि आज किसानों को अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है उनकी समस्याएं नहीं सुनी जा रही है। आवारा और छुट्टा जानवरों ने किसानों की फसल का काफी नुकसान किया है और बारिश से भी किसानों की फसलें आधी हो गई है। जिसको लेकर हम आज ज्ञापन देकर सरकार को अवगत कराएंगे और यदि हमारी मांगे नहीं पूरी होती तो हम सड़क पर भी उतरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments