◆ विधानसभा अयोध्या के पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं की हुई बैठक
◆ बूथ प्रबंधन को लेकर आयोजित की गई बैठक
अयोध्या। विधानसभा अयोध्या के महानगर, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग व शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजकों व अन्य पदाधिकारियों की कार्यकर्ता बैठक कौशलपुरी स्थित सुरेन्द्र लॉन में आयोजित की गई। लोक सभा चुनाव में बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सांसद लल्लू सिंह का 51 किलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में लोक सभा के संयोजक डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से वृत्त लिया।



