Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबेमौसम बरसात से किसानों के चेहरे पर मायूसी

बेमौसम बरसात से किसानों के चेहरे पर मायूसी

जलालपुर, अंबेडकर नगर । बेमौसम हुए बरसात में जहां मौसम में बदलाव हो गया है वही किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है । बीती रात से ही गरज चमक व तूफान के बाद सोमवार को दिन में हुई बारिश से किसानों को अपने फसलों के नष्ट होने का डर सता रहा है कि अगर मौसम का मिजाज और भी बिगड़ता है तो लोगों की फसलें नष्ट हो जाएंगे फिलहाल किसानों को पकी फसलों को लेकर काफी चिंता सता रही है। मौजूदा समय मे सरसों की फसल तैयार है जिसके नष्ट  होने की चिन्ता काफी है। किसान रामकृष्ण, उग्रसेन, रामफेर ने बताया कि इस बरसात से फसलों को  नुकसान हुआ है लेकिन अगर बारिश और भी तेज  हो जाती है तो फसलों के लिए काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। जिससे किसान अपनी फसलों को लेकर काफी चिंतित हैं।वही नगर के रामलीला मैदान मे आगामी 22 तरीख से कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही थी परन्तु पानी भर जाने की वजह से तैयारियों मे व्यवधान उत्पन्न हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments