Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रीराम एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने किया रामलला का दर्शन

श्रीराम एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने किया रामलला का दर्शन

अयोध्या। श्रीराम एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने पत्नी ऊषारानी के साथ रविवार की प्रातः श्रीराम जन्मभूमि के आस्थाई मंदिर में पूजन अर्चन किया। उन्होने निर्मित हो रहे मंदिर का अवलोकन भी किया। इस दौरान ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर निर्माण के साथ ही यात्रियों के आगमन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
श्रीराम एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया राम जी का दर्शन ही हमारा शौभाग्य है। अयोध्या आने वाले भक्तो को बेहतर सुविधा प्राप्त हो इसके लिए अभी से श्रीराम एयरपोर्ट प्रशासन अपने कार्य को व्यापक गति दे रहा है। हम अपने तय सीमा मे यात्रियों को हवाई उड़ान देने में सफल होंगे। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग और रनवे का कार्य तीव्रता के साथ हो रहा है। सुरक्षित यात्रा ही हम सब की जिम्मेदारी है। रामलला के दर्शन के दौरान उन्हें मंदिर का प्रारूप तथा अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुजारी प्रेमचंद, संतोष तिवारी, शरद शर्मा, रामशंकर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments