Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डिम्पल यादव की जीत पर सपाईयो ने मनाया जश्न

डिम्पल यादव की जीत पर सपाईयो ने मनाया जश्न

0

अयोध्या, 8 दिसम्बर। मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत पर गुलाब बाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने जश्न मनाया। सपा के पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायन पाण्डेय के नेतृत्व में समाजवादी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायन पाण्डेय पवन ने बताया कि मैनपुरी की जीत स्वर्गीय नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है। मैनपुरी में एक नया रिकॉर्ड टूटा और एक नया रिकॉर्ड बन गया। मैनपुरी की देव तुल्य जनता ने स्वर्गीय नेता जी को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने कहा की भाजपा सरकार मैनपुरी में अत्याचार कर रही थी। जुल्म कर रही थी। बार-बार गाड़ियों की चेकिंग करके सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही थी। जबरन घरों से मतदाताओं को उठाकर ले जाकर प्रताड़ित कर रही थी। मैनपुरी की जनता ने अपने वोट के माध्यम से बताया की भाजपा का जुल्म अब चलने वाला नहीं। भाजपा की हार का श्रीगणेश मैनपुरी से शुरु हो चुका है। सबसे ज्यादा सपा के प्रत्याशी जीतकर बनेंगे लोकसभा सदस्य। सपा नेता औरौनी पासवान ने भी डिंपल यादव को जीत की बधाई दी उन्होंने कहा की आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा की प्रचंड जीत होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version