Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डायल 112 को मिली 14 नई गाड़ियां, एसएसपी ने किया रवाना

डायल 112 को मिली 14 नई गाड़ियां, एसएसपी ने किया रवाना

0

अयोध्या। डायल 112 की सेवाओं में बड़ा विस्तार किया गया है। प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त 14 नई चार पहिया वाहनों को मंगलवार को रिज़र्व पुलिस लाइन परिसर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गईं। ये सभी वाहन जनपद के विभिन्न थानों में तैनात किए जाएंगे।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि डायल 112 प्रदेश की सबसे तेज और भरोसेमंद आपातकालीन सेवा है। इन नए वाहनों के माध्यम से पुलिस की प्रतिक्रिया समय और बेहतर होगी। इसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि ये वाहन थाना कोतवाली अयोध्या, पूरा बाजार, गोसाईगंज, रौनाही, महराजगंज, बाबा बाजार, इनायतनगर, कोतवाली बीकापुर, हैदरगंज और तारून थाना क्षेत्रों में तैनात रहेंगे, ताकि पुलिस हर परिस्थिति में त्वरित सहायता पहुंचा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version