Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले- 'राम मंदिर प्रकरण पाप नहीं, महापाप;...

अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले- ‘राम मंदिर प्रकरण पाप नहीं, महापाप; दोषियों को भगवान और कानून दोनों देंगे दंड’


अयोध्या। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वह हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आए हैं। अयोध्या एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर समर्थकों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल पाप नहीं, बल्कि महापाप है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य करने वालों को भगवान भी दंड देंगे और कानून भी उन्हें सजा देगा।

उन्होंने इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) और देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होगी और उन्हें कानून के अनुसार दंड मिलेगा।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश की सरकार और जांच एजेंसियों पर उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने आरोप लगाया कि संतों, महंतों, मठों और मंदिरों को बदनाम करने के लिए सुनियोजित षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी घटनाओं के आधार पर अपनी श्रद्धा और आस्था को कमजोर न होने दें।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के कृत्य के कारण पूरे संत समाज या धार्मिक संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जाना चाहिए। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कानून के दायरे में रहकर कठोर दंड मिलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments