Friday, March 6, 2026
HomeNewsभक्तों ने विधि विधान से किया यमराज की पूजा

भक्तों ने विधि विधान से किया यमराज की पूजा


◆ जमथरा घाट पर यमद्वितीय पर लगा मेला


◆ दीपावली की मूर्तियों का किया लोगो ने विसर्जन


अयोध्या। यमराज के दर्शन व पूजन के लिए आस्था की भीड़ उमड़ी। यमद्वितीया पर जमथरा घाट स्थित मंदिर पर यमदेव का पूजन करके लोगो ने अपने अराध्य को प्रसन्न किया। पूरे घाट पर मेले जैसा माहौल रहा। दर्शन पूजन के साथ लोगो ने खरीदारी की तथा व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
प्राचीन मान्यताओं को अपनाते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमद्वितीया पर जमथरा घट पहुंचे। यमराज की पूजा करके भय व रोग मुक्त होने की कामना की। इस दिन दीपावली में पिछले वर्ष स्थापित की गई लक्ष्मी गणेश व हनुमानजी की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। विसर्जन के पहले श्रद्धालु सरयू स्नान करते है। इसके बाद मूर्तियों का पूजन करके उन्हें विसर्जित कर दिया जाता है। पूरे घाट पर मूर्तियों के विसर्जन के दौरान पूजन अर्चन करते लोग दिखाई दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments