Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान मछली मंडी से श्रद्धालु आहत, कार्रवाई की...

लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान मछली मंडी से श्रद्धालु आहत, कार्रवाई की उठी मांग


जलालपुर अंबेडकर नगर। लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान भक्तों की आस्था पर आघात पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को तमसा नदी तट पर जहाँ श्रद्धालु बड़ी आस्था और भक्ति भाव से माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे थे, वहीं ठीक बगल में मछली व मांस की मंडी लगी रही। इस दौरान मंडी से उठती दुर्गंध और दृश्य देखकर कई भक्तों की भावनाएं आहत हुईं।

भक्तों का कहना है कि यह अत्यंत आपत्तिजनक स्थिति थी, क्योंकि विसर्जन स्थल और मछली मंडी के बीच की दूरी सौ मीटर से भी कम है। कई श्रद्धालु मूर्ति लेकर जब मंडी के पास से गुजरे तो उन्होंने नाक पर रूमाल रख लिया और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।

भक्तों ने कहा कि ऐसे पावन अवसर पर प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए मंडी को एक दिन के लिए बंद करा देना चाहिए था। मगर अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मांस व मछली की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया जाए, ताकि धार्मिक वातावरण की पवित्रता बनी रहे।  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आई है इसकी शिकायत जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से की जाएगी ।मौके पर मौजूद उप निरीक्षक जैद अहमद ने बताया मीट व मछली की दुकानों को बंद करवा दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments