Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसावन के दूसरे सोमवार को शिवबाबा धाम में जुटेंगे श्रद्धालु, सुरक्षा और...

सावन के दूसरे सोमवार को शिवबाबा धाम में जुटेंगे श्रद्धालु, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट


अम्बेडकर नगर। सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवबाबा धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में रविवार को एसडीएम और सीओ सिटी ने संयुक्त रूप से शिवबाबा धाम परिसर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि सावन के सोमवार को शिवबाबा धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भीड़ के दबाव के अनुसार व्यवस्थाओं को संचालित किया जाए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने पर जोर दिया गया।

आकस्मिक स्थिति से निपटने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से पूरा रखने के निर्देश दिए। पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की है।

सावन के दूसरे सोमवार को शिवबाबा धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से दर्शन-पूजन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments