Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिवालयों पर जलाभिषेक करने उमड़ा भक्तों का रेला

शिवालयों पर जलाभिषेक करने उमड़ा भक्तों का रेला

जलालपुर, अंबेडकर नगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे क्षेत्र में शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही तथा जयकारों से शिवालय गूजता रहा । इसी क्रम में मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित झारखंड बाबा में सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का जलाभिषेक शुरू हुआ जो दिन में काफी देर तक जलाभिषेक का कार्य चलता रहा जहां हजारों महिलाओं पुरुषों ने झारखंड बाबा के स्थान पर फल फूल के साथ जलाभिषेक किया साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी का भी व्यापक प्रबंध किया गया था । यहां मौके पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य सुबह से ही दोपहर तक जमे रहे जिससे कहीं किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न ना हो साथ ही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार भी अपने हम राहियों के साथ व्यवस्था को शांति बनाए रखने के लिए मुश्तैद रहे । इसी तरीके से नगर की शिवालय तथा पारा में भी श्रद्धालुओं ने बम भोले के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया जहां हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया इस अवसर पर जगह-जगह मेले का भी आयोजन किया गया जहां लोगों की खासी भीड़ उमरी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments