Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम व सीता की मनोहर छबि का दर्शन करने सड़क पर उमड़े...

राम व सीता की मनोहर छबि का दर्शन करने सड़क पर उमड़े श्रद्धालु


◆ चौक रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा


◆ जगह-जगह आरती व पुष्प वर्षा करके शोभा यात्रा का लोगों ने किया स्वागत


अयोध्या। बुधवार की देर रात भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चौक में भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई झाकिंयों ने सबका मन मोह लिया। जय श्री राम के गगन भेदी उद्घोष से पूरा परिवेश राममय हो गया। चौदह वर्ष बाद राम भरत मिलाप देख कर लोग कहने लगे कि भाई हो तो भरत जैसा।

  निकाली गई शोभा यात्रा में रथ पर भगवान राम और माता सीता के अलावा भ्राता लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न व हनुमान जी के प्रतिरूप सवार थे। भगवान राम और माता सीता की मनोहर छवि का दर्शन करने के लिए सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने जगह-जगह दर्शन पूजन आरती पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया।

महान बाल रामलीला कोठापार्चा के अध्यक्ष सिद्धार्थ ने बताया कि शोभायात्रा के चौक पहुंचने पर भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयेजित किए गए। शोभायात्रा के दौरान कई स्थानों पर आरती व भण्डारे का अयोजन किया गया था।

श्री राम जानकी एवं रामलीला कमेटी चौक बजाजा के संयोजक कन्हैया लाल ने बताया कि  की शोभा यात्रा चौक फतेहगंज कसाईबाड़ा रिकाबगंज से होते हुए पुनः चौक, गुदड़ी बाजार, राठहवेली, एसएसवी स्कूल के सामने होते हुए साहबगंज जाएगी। साहबगंज से रीड़गंज होते हुए शोभायात्रा वापस चौक लौटेगी।

शोभा यात्रा में रामलीला कमेटी के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और महिलाएं शामिल थी। यात्रा में शामिल लोगों ने जय श्री राम के जय घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments