Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासिविल कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा विवादित भूमि पर...

सिविल कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा विवादित भूमि पर किया जा रहा निर्माण


मिल्कीपुर, अयोध्या। न्यायालय अपर सिविल जज द्वारा पारित स्थगन आदेश के बावजूद भी विवादित भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन निर्माण कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने अवैध निर्माण को रोके जाने हेतु पुलिस को तहरीर देते हुए दबंगो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के धनैचा मंज़रे मेलथुआ गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार शिव बहादुर से पुरानी आबादी भूमि पर कब्जेदारी को लेकर न्यायालय अपर सिविल जज के यहां वाद विचाराधीन है तथा उक्त भूमि पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी पारित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते शनिवार को विवादित भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद जबरन निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जिसका विरोध करने पर शिव बहादुर, उनकी पत्नी, प्रियंका पत्नी जगन्नाथ तथा सराय हेमराज गांव से आए ठेकेदार बाबू राम लाठी डंडा से लैस होकर आए और गाली गलौज देते हुए जान से मारने की नियत से घर के अंदर घुस आए। हल्ला गुहार सुनकर जब लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया तब किसी तरह जान बची। उक्त मामले की जानकारी जब थानाध्यक्ष कुमारगंज रतन सिंह से फोन करके जानकारी चाही गई उनका मोबाइल नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments