Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद नहीं हुआ संविदा कर्मी का पुनःस्थापन

उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद नहीं हुआ संविदा कर्मी का पुनःस्थापन


आलापुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र आलापुर अंतर्गत विद्युत विभाग में एक संविदा कर्मी के स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि अधिशासी अभियंता उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए मनमानी कर रहे हैं। मामला विद्युत उपकेंद्र तेंदुआई कला में तैनात संविदा कर्मी सत्यप्रकाश विश्वकर्मा का है। उनका स्थानांतरण करीब 50 किलोमीटर दूर रफीगंज किया गया था। सत्यप्रकाश विश्वकर्मा का कहना है कि यह स्थानांतरण उच्च न्यायालय के निर्देशों के विपरीत है। उन्होंने इस संबंध में अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता को पत्र देकर आपत्ति भी जताई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। अदालत ने 20 अगस्त 2025 को आदेश जारी किया कि जब तक मामला विचाराधीन है, तब तक याची की कार्यस्थली में कोई परिवर्तन न किया जाए। इसी क्रम में अधीक्षण अभियंता ने भी 27 अगस्त और 3 अक्टूबर को अधिशासी अभियंता को न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित करने हेतु पत्र भेजा था। हालांकि, संविदा कर्मी को पूर्व तैनाती स्थल पर वापस भेजने का आदेश जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments