Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेवानिवृत होने के बावजूद कार्यालय का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं...

सेवानिवृत होने के बावजूद कार्यालय का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं वरिष्ठ लिपिक


जलालपुर अम्बेडकर नगर। सेवानिवृत होने के बावजूद भी कर्मचारी द्वारा खुलेआम कागजो की लिखा पढी कर रहा है। लोगो में चर्चा है कि पूर्व के भ्रष्टाचारो को दुरुस्त कर छिपाने का कार्य किया जा रहा है। जलालपुर नगर पालिका में तैनात वरिष्ठ लिपिक सेवानिवृत्त होने के नौ दिन बाद भी कार्यालय का मोह नहीं छोड़ पा रहा है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक नौ दिन बाद भी खाली पड़े लिपिक का पद के लिए वरिष्ठता सूची ही नहीं जारी हो सकी है। विभाग में चर्चा है कि कार्यालय में खानापूर्ति के लिए एक कर्मचारी को लिपिक की कुर्सी पर बैठा दिया गया है। जलालपुर नगर पालिका में तैनात वरिष्ठ लिपिक आज्ञाराम वर्मा के बीते 31 मार्च को सेवानिवृत हो जाने के वावजूद खाली हुए लिपिक के पद का चार्ज हस्तान्तरित नहीं हुआ है। बल्कि सेवानिवृत हो चुके कर्मचारी आज्ञाराम वर्मा के लिए नगर पालिका अध्यक्षा खुर्शीद जहाँ के कार्यालय और विश्राम कक्ष के बगल में नया कार्यालय बनाकर कार्यालय की सभी फाइलों का निपटाने का कार्य करते हुए देखा जा सकता है। चर्चा है की खाली पड़े लिपिक की कुर्सी पर वरिष्ठता सूची के मुताबित राम प्रकाश पांडे को बिना चार्ज के ही बैठा दिया गया है। सूत्रों की माने तो सेवानिवृत बाबू ऊँची पकड़ और प्रभाव के चलते नगर पालिका को अपने हिसाब से चलाने में माहिर है। उक्त बाबू अपने कार्यकाल के सेवा विस्तार के जुगत में लगे हुए है|। यही कारण है की न तो वरिष्ठता सूची जारी हो पा रही है न ही खाली पड़े लिपिक का पद भरा जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी यदुनाथ ने बताया कि वह किसी भी कर्मचारी को काम पर रख सकते हैं। उसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष या किसी नगर पालिका बोर्ड के अनुमोदन कि जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments