Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबस्ती मंडल के उप शिक्षा निदेशक को मिला डायट प्राचार्य का अतिरिक्त...

बस्ती मंडल के उप शिक्षा निदेशक को मिला डायट प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार

अंबेडकरनगर। बस्ती मंडलीय उप शिक्षा निदेशक को डायट प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार मिला है। बताते चले कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आलापुर में मनोज कुमार गिरि की वर्ष 2020 में उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य के पद पर जनपद में तैनाती हुई थी,उसके बाद से वे लगातार अपने कार्यकाल में  लगभग तीन सालों तक अपने सुव्यवस्थित कार्यशैली के कारण शिक्षा क्षेत्र में काफी हद तक प्रिय रहे। अपने कार्यकाल के दौरान पूर्ण सत्य निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, कर्मठता एवं संलग्नता के साथ अमूल्य सेवाएं प्रदान की थी। नवम्बर 2022 में  जिला विद्यालय निरीक्षक का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था,जिसको इनके द्वारा लगभग चार माह तक जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार भी निर्वहन किया गया।वही फरवरी माह में इनका स्थानांतरण बस्ती मंडल में उप शिक्षा निदेशक के पद पर हो गया था। आपको बता दे कि डायट प्राचार्य के स्थानांतरण के बाद डायट आलापुर में पद रिक्त होने कारण और इनकी अच्छी कार्यशैली को देखते हुए ,शासन से इनको जनपद के डायट प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार मिला। इससे डायट के प्रवक्ताओं,कर्मचारियों व जनपद के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments