Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडिप्टी सीएम करेंगे महिलाओं से संवाद, बताएंगे नारी शक्ति वंदन अधिनियम की...

डिप्टी सीएम करेंगे महिलाओं से संवाद, बताएंगे नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खूबियां


अयोध्या। भाजपा द्वारा देवकाली स्थित गोकुल रिर्सोट में 28 अक्टूबर को महानगर की महिला कार्यकताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्बोधित करेंगे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने के बाद से भाजपा लगातार महिलाओं से संवाद स्थापित कर अधिनियम के बारे में जागरूक कर रही है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सम्मेलन दोपहर में 2 बजे से प्रारम्भ होगा। जिसमें महानगर से लगभग 2 हजार महिलाओं की संख्या रहेगी। व्यवस्था को लेकर महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गई है। कार्यकर्ता महिलाओं से सम्पर्क व संवाद कर उन्हें सम्मेलन में आमंत्रित करें। जिससे उपमुख्यमंत्री द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में उनसे संवाद किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments