Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम ने...

तपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम ने निकाला रोड शो


◆ रोड-शो के दौरान चारों ओर केवल भाजपा ध्वज ही आ रहे थे नजर


◆ डिप्टी सीएम बोले – प्रदेश की 80 सीटें जीत रही है भाजपा


◆ चार जून को देश होगा भगवा मय – सांसद लल्लू सिंह


अयोध्या। नाका गांधी आश्रम से डिप्टी सीएम केशव मौर्या का रोड-शो निकला। विकराल गर्मी, तपती जमीन, गर्म हवाओं से कार्यकताओं के उत्साह में कोई कमी नही दिखाई दे रही है। ढ़ोल-नगाड़ों के थापों से कार्यकताओं का उत्साह और बढ़ रहा था। शंख ध्वनि तथा जय श्री राम का उद्घोष से वातावरण राममय हो रहा था। आगे चल रहे डीजे पर भाजपा सर्मथित गीत बज रहे थे। जिसके पीछे बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता चल रही थी। गांधी आश्रम से नाका चुंगी पहुंचते-पहुंचते चारों तरफ केवल भाजपा के ध्वज ही दिखाई दे रहे थे। रथ पर डिप्टी सीएम के साथ सांसद व भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह, जिपंअ रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचन्दर यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, अयोध्या विधान सभा प्रवासी मधू शर्मा सवार थी। रथ पर सवार सभी लोगों को अभिवादन का रहे थे। डिप्टी सीएम एक हाथ में भाजपा का चुनाव चिन्ह लिए हुए थे।
नाका गांधी आश्रम से निकला रोड-शो फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज, होते हुए सिविल लाइन पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान रोड-शो के मार्ग पर सैकड़ों स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह पेयजल तथा अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।
रोड-शो के पहले डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी गठबंधन बड़े-बड़े अंतर से जीत रहा है। विकास, राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक विरासत के सम्मान के नाम पर जनता ने भगवा लहराने का मन बना लिया है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जनता में उत्साह का माहौल है। चुनाव जनता स्वंय लड़ रही है। 4 जून को पूरा देश भगवा मय होगा।
रोड शो में मुख्य रूप से जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रभारी श्री कृष्ण शास्त्री, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, रमापति पाण्डेय, अशोक कसौधन, लक्ष्मण वर्मा, बाल कृष्ण वैश्य, मनोज जायसवाल, करूणाकर पाण्डेय, विजय लक्ष्मी जायसवाल, दिनेश वर्मा, सूरज सोनकर, मनमोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, बालकृष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, वरूण चौधरी, अनुराग त्रिपाठी, पप्पू दूबे, अशोका द्विवेदी, आशा गौड़, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, नीलम जायसवाल, प्रतिमा शुक्ला, अनीता सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सुनील तिवारी शास्त्री, इंद्र भान सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments