Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडिप्टी सीएम, प्रभारी मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने चला स्वच्छता अभियान

डिप्टी सीएम, प्रभारी मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने चला स्वच्छता अभियान

अयोध्या। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के अशर्फी भवन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, दीन बंधु नेत्र चिकित्सालय में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र , रामकोट चौराहा पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, कौशलपुरी में विधायक रामचन्दर यादव, बढ़ई का पुरवा में गोरखनाथ बाबा स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। शक्तिकेन्द्रों पर भी संयोजक व प्रभारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नई ऊचाईओं को छू रहा है। विकास की यह अभूतपूर्व यात्रा प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व व दृढ़इच्छा शक्ति के कारण संभव हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश में लगभग तीन लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र अयोध्या राम की जन्म भूमि है इसे स्वच्छ व सुन्दर बनाना हम सभी का दायित्व है।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा यह राम की अयोध्या है। दिव्य अलौकिक व अभूतपूर्व रूप से इसका विकास हो रहा है। विकास की इस यात्रा में हम सभी का कर्तव्य है कि अयोध्या को स्वच्छ व सुन्दर बनाएं। अपने आस-पड़ोस में स्वच्छता का विशेष का ध्यान रखें। इस दौरान प्रभारी मंत्री से सफाई कर्मीयों से वार्ता किया बेहतर साफ-सफाई हेतु उन्हें धन्यवाद दिया।
स्वच्छता अभियान में बाल कृष्ण वैश्य, अनुज दास, राकेश मणि त्रिपाठी, वैश्य विनोद जायसवाल, मुकेश तिवारी, परमानंद मिश्र, धनश्याम अग्रहरि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments