Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को करेंगे अयोध्या दौरा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को करेंगे अयोध्या दौरा


◆ अम्बेडकर जयंती समारोह में लेंगे भाग, करेंगे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण


अयोध्या। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 22 अप्रैल 2025 को अयोध्या जनपद का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपमुख्यमंत्री का आगमन दोपहर 12 बजे अयोध्या में होगा। आगमन के बाद वे देवकाली स्थित तारा जी रिजॉर्ट में आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।


विभागीय समीक्षा और परियोजनाओं का निरीक्षण


समारोह में सहभागिता के बाद सर्किट हाउस, अयोध्या में उपमुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात वे अयोध्या में चल रही विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे हैं। निरीक्षण के बाद मा. उपमुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments