Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवसाद ग्रस्त युवक ने गोली मार कर की आत्महत्या

अवसाद ग्रस्त युवक ने गोली मार कर की आत्महत्या

कुमारगंज, अयोध्या। अवसाद ग्रस्त युवक ने गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। घटना शनिवार शाम तीन बजे की है। थाना कुमारगंज के नगर पंचायत कुमारगंज बाजार निवासी करीब 40 वर्षीय रवि शंकर मिश्रा उर्फ पिंटू पुत्र राम प्रकाश मिश्रा ने कुमारगंज स्थित अपने आवास पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर जब घर के लोग दौडे और कमरे में खून से लथपथ पड़े पिंटू मिश्रा को देख चीखने चिल्लाने लगे। आनन फानन में उन्हें 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पिठला इलाज के लिए ले जाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार पिंटू मिश्रा बीते करीब डेढ़ बर्ष से बीमार चल रहे थे उनके लीबर एवं गुर्दे की दवा चल रही थी जिससे बीते कुछ दिनों से अवसाद में चल रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना कुमारगंज की पुलिस 100 शैय्या अस्पताल पहुच गयी और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments