Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या से कानपुर चलने वाली ट्रेन चलाने की मांग

अयोध्या से कानपुर चलने वाली ट्रेन चलाने की मांग


अयोध्या। अयोध्या कैंट से कानपुर चलने वाली ट्रेन को दोबारा चलाने के लिए कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे स्थाई समिति के सदस्य व सांसद अवधेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इस ट्रेन को करोना काल में बंद कर दिया गया था।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह तथा महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि यहयह ट्रेन व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा व्यक्तियों और सामान्य यात्रियों के लिए एक सुलभ एवं किफायती यातायात साधन थी। उन्हें अब महंगे और असुविधाजनक वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है।

सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि पूर्व में भी यह विषय संसद में उठाया है पुनः प्रयास करके इसका संचालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक माधव प्रसाद, राजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कनौजिया ,सहित अन्य लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments