Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामायण, श्रीराम चरित मानस और श्रीमद भागवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित...

रामायण, श्रीराम चरित मानस और श्रीमद भागवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग

अयोध्या। रामायण, श्रीराम चरित मानस और श्रीमद भागवत गीता को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित किया जाने की मांग को लेकर मित्र मंच ने प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। मित्रमंच के राष्ट्रीय प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता शरद पाठक बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस आशय का मांग पत्र भेजा है।उन्होंने बताया कि थाईलैण्ड जैसे देश में जहां सनातनी हिंदुओं की आबादी भारत से काफी कम है वहां इसे राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित किया गया है। भारत जैसे देश जिसे देवों की भूमि कहा गया है वहां राष्ट्रीय ग्रन्थ नहीं घोषित किया गया है जो शर्मसार करता है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर तीनों ग्रन्थों को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित करने की मांग की है। उन्होने कहा कि उन्होंने मांग उठाई है कि जिस प्रकार से हमारे ग्रन्थों को अपमानित कर सनातन धर्म को निशाना बनाया जा रहा है उस पर भी रोक लगनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को भी पत्र की प्रतिलिपि भेज अपनी मांग उठाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments