Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखण्ड विकास अधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण

खण्ड विकास अधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण

आलापुर अंबेडकरनगर। विकास खंड जहांगीरगंज के ग्राम करौदी मिश्र गौशाला का निरीक्षण खंड विकास अधिकारी ने शनिवार को किया। निरीक्षण में पशुओं के लिए भूसा ,चारा, पानी व साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एक बीमार पशु जिसका इलाज चल रहा है उस पर विशेष ध्यान देने की बात कही। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि वह दूसरे–तीसरे दिन गौशाला का निरीक्षण जरूर करते हैं, जिससे यहां पर किसी भी प्रकार की अव्यस्था न होने पाएं। प्रधान सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पशुओं के लिए भूसा, चोकर पीने के लिए पानी की व्यवस्था पर्याप्त की गई है तथा बीमार पशु के इलाज के लिए पशु डॉक्टर की सेवा ली जा रही थी। मौके पर भूसे का पर्याप्त स्टॉक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments