Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या धाम में स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने...

अयोध्या धाम में स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग


अयोध्या।  सिविल लाइन स्थित एक होटल में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने शिवांशु तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान अयोध्या में भारी भीड़ के स्कूल जाने वाले छात्रों व अभिभावक के लिए प्रशासन से वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अयोध्या में जिस तरह भारी भीड़ हो रही है उससे स्कूल खुल जाने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनके घर तक स्कूल वाहन नही पहुंच पा रहा है। अभिभावक परेशान है। शासन व प्रशासन से मांग की जाती है कि कोई वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाय। जिससे दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को भी कोई परेशानी न हो। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्हांने कहा की अगर जल्द से जल्द इस मांग को पूरा नहीं किया गया तो साथियों के से साथ बैठक कर अगली रणनीत को प्रेस के माध्यम से बताया जायगा।

प्रेस वार्ता के दौरान साहिल सैय्यद , सुशील यादव , अजय मिश्रा , जितेंद्र यादव अनमोल पाल अतुल तिवारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments