Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानीट परीक्षा की निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग,...

नीट परीक्षा की निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं मिल्कीपुर विधानसभा के नेता अजीत प्रसाद के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, छात्रों के हितों की सुरक्षा तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग उठाई गई।

ज्ञापन में कहा गया कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित सख्ती पर भी चिंता व्यक्त की गई। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और इसकी रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि नीट परीक्षा से जुड़ी सभी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने तथा विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराने की भी मांग की गई।

सपा नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। इस अवसर पर हामिद जाफर मीशम, शावेज़ जाफरी, अवधेश यादव, मशरूर खान, आकिब खान, रजनीश, गुलाब सिंह यादव, रितेश यादव, सरोज यादव, प्रेमकांत, एहरार खान, अफजल, विकास, राजू, आनश, आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन


 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केंद्र सरकार एवं दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों ने छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की है। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे इस्तीफा नहीं ले सकते हैं तो समाजवादी पार्टी की महिलाएं उन्हें चूड़ियां भेंट करेंगी।

सरोज यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगें पूरी तरह लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के दायरे में हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और डिंपल यादव को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सपा नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों और विपक्ष की आवाज को दबाने की कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments