अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी इस बार दीपों की रोशनी के साथ-साथ विकास और संस्कृति की झलक से भी जगमगाएगी। दीपोत्सव 2025 में योगी सरकार प्रदेश की प्रगति और सांस्कृतिक वैभव का अनूठा संगम प्रस्तुत करने जा रही है। इस अवसर पर सूचनाविभागकी 15 झांकियांऔरपर्यटनवसंस्कृतिविभागकीरामायणकेसातोंकांडोंपरआधारितझांकियां साकेत महाविद्यालय परिसर में तैयार की जा रही हैं। कुल 22 झांकियां अयोध्या के रामपथ पर आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
जिलासूचनाअधिकारीसंतोषकुमारद्विवेदी ने बताया कि सूचना विभाग की झांकियां योगी सरकार की विकास योजनाओं—जैसे प्रयागराज महाकुंभ, काशी कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, आयुष्मान कैशलेस योजना, पीएम सूर्य घर योजना, आत्मनिर्भर नारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अयोध्या विकास प्राधिकरण के कार्यों—की झलक पेश करेंगी। वहीं, संस्कृति विभाग की झांकियां रामायणकेसातकांडों—बालकांड से उत्तरकांड तक—के दिव्य प्रसंगों को जीवंत करेंगी।
झांकियों को दृश्यात्मक और तकनीकी रूप से आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन में देशभर के 500 सेअधिककलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
इस बार दीपोत्सव में सांस्कृतिक विविधता भी नए रंग बिखेरेगी। हरियाणाकाफाग, केरलकाकथककली, राजस्थानकाझूमर, पंजाबकाभांगड़ा, ओडिशाकासंबलपुरी, गाजीपुरकाडिबियाऔरबंगाल–मध्यप्रदेशकीलोककलाएं रामपथ पर अपनी अद्भुत छटा बिखेरेंगी।
लाखों दीपों की जगमगाहट, आधुनिक तकनीक से सजी झांकियां और भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक—दीपोत्सव 2025 अयोध्याकोएकबारफिरविश्वपटलपरकेंद्रमेंलानेजारहाहै।