Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव 2023 - 21 लाख दीपक जलाने के लिए पच्चीस हजार स्वंयसेवक...

दीपोत्सव 2023 – 21 लाख दीपक जलाने के लिए पच्चीस हजार स्वंयसेवक बिछाएंगे 24 लाख दीपक


◆ कुलपति ने दीपोत्सव की तैयारियां में तेजी लाने का दिया निर्देश


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर संयोजकों, सह-संयोजकों एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के समन्वय में तैयारियों में तेजी लाना शुरू कर दिया है। राम की पैड़ी पर शासन द्वारा 11 नवम्बर को 21 लाख दीए जलाने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय ने आवासीय परिसर, सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं इण्टर कालेजों के प्राचार्यो से घाट समन्वयक एवं स्वयंसेवकों की सूची मांगी जा रही है।

बैठक में कुलपति ने बताया कि राम की पैड़ी के सभी घाटों एवं चौधरी चरण सिंह घाट के सभी चिन्हित स्थानों पर 24 लाख दीए 25 हजार स्वयंसेवकों की मदद से बिछाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए 21 समितियां बना दी गई। सभी समिति एक दूसरे से सामंजस्य बनाते हुए पिछला रिकार्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करेंगी।

      बैठक में विवि दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 संत शरण मिश्र ने अयोध्या के प्रान्तीयकृत दीपोत्सव पर पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि राम की पैड़ी के चिन्हित स्थलों का जिला प्रशासन के समन्वय में निरीक्षण किया गया है। शीघ्र ही मैपिंग का खाका खीच लिया जायेगा। इस बार 47 घाटों पर दीए बिछाने व जलाने का कार्य किया जायेगा। सभी समितियां शीघ्र ही कार्यों को अंतिम रूप देना शुरू कर देंगी।

बैठक में वित्त अधिकारी पुर्णेन्दू शुक्ल, कुलसचिव डॉ अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो चयन कुमार मिश्र, प्रो जसवंत सिंह, प्रो आशुतोष सिन्हा, प्रो अशोक राय, प्रो फरू़ख जमाल, प्रो सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो एसके रायजादा, प्रो नीलम पाठक, प्रो गंगाराम मिश्र, प्रो साकेत प्राचार्य प्रो अभय सिंह, प्रो आशुतोष सिंह, प्रो नीलम पाठक, प्रो शैलेन्द्र कुमार, प्रो शैलेन्द्र वर्मा, प्रो विनोद श्रीवास्तव, प्रो मंजूषा त्रिपाठी, डॉ गीतिका श्रीवास्तव, डॉ अवध नारायण, उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डॉ संजय चैधरी, डॉ सुरेन्द्र मिश्र, डॉ दिवाकर त्रिपाठी, डॉ महिमा चैरसिया, डॉ अनिल कुमार, डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ रामजी सिंह, डॉ त्रिलोकी यादव, सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments