Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव 2023 -  एक लाख लीटर तेल से 21 लाख से अधिक...

दीपोत्सव 2023 –  एक लाख लीटर तेल से 21 लाख से अधिक दीपक होगें प्रज्ज्वलित, फिर से बनेगा विश्व रिकार्ड


◆ 14 बाई 14 का बनेगा एक ब्लाक, रहेंगे 196 दीपक


◆ आठ नवम्बर से प्रारम्भ होगा दीपक बिछाने का कार्य


अयोध्या। दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियों में तेजी लाई। विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों के साथ राम की पैड़ी एवं चौधरी चरण सिंह घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर दोनों स्थलों के 50 घाटों पर 24 लाख दीए वालंटियर्स द्वारा बिछाये जायेंगे। इन घाटों पर 14 बाई 14 का एक ब्लाक बनाया जायेगा। इसमें 196 दीए सजाये जायेंगे।

कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि अयोध्या दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही है। 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए वालंटियर्स द्वारा 24 लाख दीए राम की पैड़ी सहित 50 घाटों पर बिछाये जायेंगे। 20 अक्टूबर तक दीए एवं अन्य सामग्री को संग्रहित कर लिया जायेगा। इसके लिए राम की पैड़ी एवं चौधरी चरण सिंह घाटों पर पांच स्टोर बनाये गये है। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 एस एस मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए 25 हजार वालंटियर्स लगाये जायेंगे। इनकी सूची लगभग बन गई है। 08 नवम्बर को चिन्हित स्थानों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू हो जायेगा। इस बार 24 लाख दीपों में करीब एक लाख लीटर सरसों तेल से दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। निरीक्षण के समय कुलसचिव डॉ0 अंजनी कुमार मिश्र, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments