Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या दीपोत्सव 2023 - इक्कीस लाख दीपक प्रज्जवलित करने की तैयारियों में जुटा...

 दीपोत्सव 2023 – इक्कीस लाख दीपक प्रज्जवलित करने की तैयारियों में जुटा अवध विश्वविद्यालय


स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ कुलपति ने की बैठक


क्यूआर कोड से लैस होगा स्वंयसेवकों का आईडी कार्ड


अयोध्या। दीपोत्सव 2023 में इक्कीस लाख दीपक प्रज्जवलित करने की तैयारियों में अवध विश्वविद्यालय जुट गया है। इस दीपोंत्सव में 47 घाटों पर 24 लाख दिए बिछाए जाने है। जिसकी तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने स्वंयसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंनें बताया कि अयोध्या में 11 नवम्बर को होने वाले दिव्य दीपोत्सव को लेकर पूरी दुनिया देख रही है। इसे सभी के कुशल प्रबंधन एवं सहयोग से विश्व कीर्तिमान बनाया जायेगा। हम सभी सौभाग्यशाली है कि प्रभु श्रीराम नगरी अयोध्या के दीपोत्सव की चर्चा पूरी दुनिया में है। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के समन्वय से विश्वविद्यालय सातवीं बार दीपोत्सव में 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित करने जा रहा है। छठवीं बार विश्व कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से कहा कि कर्मठ स्वयंसेवकों की सूची शीघ्र ही उपलब्ध करा दे।

कुलपति ने कहा कि राम की पैड़ी सहित 47 घाटों पर 24 लाख दीए बिछाये जायेंगे। इसके लिए 25 हजार स्वयंसेवक तैनात किए जायेगे। आप सभी के सहयोग से पुनः गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कर अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करेंगे।

         बैठक में विश्वविद्यालय दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 एसएस मिश्र ने बताया कि इस दीपोत्सव में स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर होनहार स्वयंसेवकों की जरूरत है। तीन अक्टूबर तक स्वयंसेवी संस्थाएं सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस बार स्वयंसेवकों को दिए जाने वाले आईडी कार्ड क्यूआर कोड से लैस होगा। बैठक में डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 त्रिलोकी यादव, प्रोग्रामर रवि प्रकाश मालवीय सहित 33 स्वयंसेवी संस्थानों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments