अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस की स्वर्णिम संध्या पर अखंड भारत वीर योद्धा समिति की ओर से साहबगंज में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद अयोध्या के समाजसेवी, वरिष्ठ छायाकार/पत्रकार व प्रधानाचार्य दीप सहाय को समाजसेवा के लिए “अयोध्या वीर रत्न सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडेय अंशुमान ने किया जबकि अध्यक्ष दिनेश ने बताया कि दीप सहाय वर्षों से जाति–धर्म से ऊपर उठकर आर्थिक, सामाजिक और कानूनी रूप से जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं। समिति के संयोजक प्रमोद गौड़ सोनू और महामंत्री नीरज पाठक ने कहा कि दीप सहाय ने अपने दम पर हजारों लोगों की समस्याओं का समाधान किया है, इसी योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
इस मौके पर भाजपा नेता एवं भवदीय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अवधेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता अवधेश पांडेय बादल, कोतवाल नगर अयोध्या अश्वनी पांडेय, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल समेत कई गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में संतोष मिश्रा बाबा डन, अशोक सिंह, अजय कनोजिया, सोमिल गौड़ सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और दीप सहाय को मिले इस सम्मान पर उन्हें बधाई दी।