Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदीनदयाल दुबे ने भौतिक विज्ञान में पीएचडी शोध कार्य किया पूर्ण

दीनदयाल दुबे ने भौतिक विज्ञान में पीएचडी शोध कार्य किया पूर्ण


बसखारी, अम्बेडकर नगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के उमरी भवानीपुर निवासी दीनदयाल दुबे ने भौतिक विज्ञान विषय में अपना पीएचडी शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। उन्होंने सुपर एसिड एवं हाइड्रोजन स्टोरेज विषय पर अपना शोध पत्र जमा किया, जिसके साथ ही उनका शोध कार्य संपन्न हो गया।

दीनदयाल दुबे ने बताया कि यह शोध कार्य साकेत महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनूप पांडे के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया गया। शोध प्रस्तुतीकरण के दौरान उन्होंने आधुनिक क्वांटम केमिकल कैलकुलेशन के माध्यम से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला, जो भविष्य की डिस्प्ले तकनीक एवं इलेक्ट्रोलाइट्स के विकास के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापकों की उपस्थिति रही। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दानपति तिवारी ने दीनदयाल दुबे को आशीर्वाद देते हुए उनके शोध कार्य की गुणवत्ता की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीनदयाल दुबे की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments