Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकारी विद्यालयों में होगा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

सरकारी विद्यालयों में होगा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

अयोध्या। जनपद में विज्ञान के क्रियाकलापों एवं गतिविधियों को संचालित करने के लिए जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विज्ञान क्लब की कार्यकारी समिति का गठन किया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के प्रत्येक खंड से एक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से 11 विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों को सम्मिलित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में जिला विज्ञान क्लब की कार्यकारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

इसमें जनपद के सरकारी विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों, जैसे क्विज़, वाद-विवाद आदि का आयोजन जिला स्तर, खंड स्तर और विद्यालय स्तर पर किए जाने का निर्देश दिया गया। जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है, उनमें प्रेरक वीडियो क्लिप दिखाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया। सीडीओ ने सभी शिक्षकों के सुझाव सुने तथा अगली बैठक में सभी को विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस समिति की बैठक का आयोजन प्रत्येक माह में किया जाएगा। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि वसंत कुमार, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक निखिल सिंह, कार्यकारी समिति के सदस्य जग प्रसाद मौर्य, उमेश कुमार, पवन कुमार साहनी, अतुल कुमार मिश्रा, अरुणेश कुमार पाण्डेय, रणधीर सिंह, शिवम सिंह, श्रीप्रकाश पाठक, प्रवीण कुमार मिश्रा, मनीष रस्तोगी, सारिका राय, रिचा उपाध्याय, शिप्रा श्रीवास्तव, राजीव मौर्य, सदक हुसैन, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार शर्मा, विनीत कुमार सिंह, ममता वर्मा, प्रेमानंद एवं दीपक सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments