Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला कारागार में बंदी की मौत से मचा हड़कंप

जिला कारागार में बंदी की मौत से मचा हड़कंप

अम्बेडकर नगर। जिला कारागार में बन्दी रियाज़ खान की तबियत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकयत के बाद उसे जिला कारागार के एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां आकस्मिक इकाई में परीक्षण के उपरान्त चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 40 वर्षीय रियाज़ खान पुत्र गुल मोहम्मद प्रयागराज जिले के करैली थाना क्षेत्र के पूरा मनोहर का निवासी था। अकबरपुर कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर गत 09 अक्टूबर को जिला कारागार भेजा था। मृतक के खिलाफ अपराध संख्या 598/22 पर धारा 420, 411 व आईटी एक्ट 66 तथा अपराध संख्या 648/22 पर धारा 420 व 465 के तहत अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

जेल सूत्रों के हवाले से खबर मिली कि रविवार प्रातः घटना के दौरान रियाज़ खान ने अचानक अपने सीने में तेज़ दर्द की शिकायत किया था जिसके बाद कारागार प्रशासन ने फार्मासिस्ट के साथ जिला अस्पताल भेजा गया था। बंदी की मौत को लेकर जेल प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तीन महीने पूर्व जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बंदी की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments