Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामनाई गयी महंत रामचंद्र दास परमहंस की पुण्यतिथि

मनाई गयी महंत रामचंद्र दास परमहंस की पुण्यतिथि

अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के नेतृत्वकर्ता महंत रामचंद्र दास परमहंस जी महाराज की 22 वीं पुण्यतिथि सरयू तट स्थित उनके समाधि स्थल पर मनाई गई। इस दौरान उनके शिष्य नारायण मिश्र द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नारायण मिश्र ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण ही महाराज जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। आज उनका सपना साकार हो गया है। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत अयोध्या के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि महंत रामचंद्र दास परमहंस दास जी महाराज ओजस्वी वक्ता होने के साथ-साथ प्रभु राम के अनन्य भक्त भी थे। आज वह जहां पर भी होंगे। मंदिर को देखकर प्रसन्न हो रहे होंगे। भाजपा नेता दिनेश जायसवाल ने कहा कि महंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृपाशंकर मिश्रा, भाजपा नेता अजय ओझा, अधिवक्ता मनीष कुमार पाण्डेय, चंचल दास, गोपाल यादव, शशांक मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments