Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफिल्मी स्टाईल में स्कार्पियों से आकर किया था जानलेवा हमला, तीन अभियुक्त...

फिल्मी स्टाईल में स्कार्पियों से आकर किया था जानलेवा हमला, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या। थाना पूराकलन्दर क्षेत्र स्थित नउवां कुआ में फिल्मी स्टाईल में जानलेवा हमला करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त की गई स्कार्पियो कार को भी बरामद कर लिया गया है। घटना 26 जुलाई की है। थाना पूराकलन्दर में मामले को लेकर धारा 147,148,323,325,427,307 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जिसमें बारुन बाजार के रहने वाले हर्ष जायसवाल ने अपने पिता साहबलाल जायसवाल की कार को स्कार्पियों से रोककर जानलेवा हमले का आरोप सात व्यक्तियों पर लगाया था। पुलिस द्वारा जांच में मनोज यादव पुत्र स्व0 मंगलराम यादव, मनोज प्रजापति पुत्र सव0 डोबाई, रवीन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मुक्कू पुत्र स्व0 काली प्रसाद सिंह का नाम प्रकाश में आया था। जिन्हें पुलिस ने सरियावां चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों को भी बरामद कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments