Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला,हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला,हत्या की आशंका


बसखारी अंबेडकर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान होने के कारण उसकी हत्या किए जाने की भी शंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर भटपुरवा के निकट सड़क के किनारे एक युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास में जुट गई। युवक के शरीर के कई स्थानों पर चोट लगने के कारण शंका जताई जा रही है कि कुछ लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है। मृतक युवक जिन्स, आसमानी रंग की फुल टीशर्ट , गले में एक लॉकेट पहने हुए हैं। जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। वही इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि 100 को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। उसकी पहचान के प्रयास भी शुरू किए गए हैं। खबर प्रेषण तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments