Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

आलापुर अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत मोलनापुर निवासी बृजराज 35 वर्ष पुत्र दरसू की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। मुख्य मार्ग के बगल में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मृतक शनिवार की शाम को घर से निकला था। इस विषय में हल्का दरोगा विनोद कुमार पांडे से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क दुघर्टना लग रही है। शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments