Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला का युवक शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला का युवक शव


भीटी अम्बेडकर नगर। शराब के ठेके के बगल खाली कमरे में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी मच गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । भीटी थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के मजरे मझौआ निवासी 35 वर्षीय शबनम कुमार धुरिया रिउना गांव स्थित शराब के ठेके के बगल खाली मकान में दीवार के सहारे जमीन पर बैठा मृत पाया गया । बताया जाता है कि मृतक के आसपास शराब की कई खाली पाउच व प्लास्टिक के ग्लास पाया गये । जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अत्यधिक शराब पीने से युवक की मौत हो गई है । उधर  ग्रामीणों में हत्या या दुर्घटना को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है । थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने के कारण मौत होने का मामला प्रतीत हो रहा है । पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है । रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments