Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव

फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव

मिल्कीपुर, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के कलंदरपुर पूरे भटपुरवा में 35 वर्षीय महिला का शव फांसी पर लटका मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस में महिला का शव फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कलंदरपुर भटपुरवा गांव निवासी राहुल शर्मा की 36 वर्षीय पत्नी कुसुम शर्मा का शव परिवारी जनों ने बुधवार को पूर्वान्ह करीब 11 बजे घर के अंदर कमरे में छत में लगे पंखे से फंदे पर लटका देखा। देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खंडासा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव अपने साथ उपनिरीक्षक राहुल यादव एवं पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल महिला के आत्महत्या का कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। महिला अपने पीछे 8 साल के एक बेटे एवं 5 साल की एक बेटी छोड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments