Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला ट्रक चालक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला ट्रक चालक का शव

बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के देवापुर गांव के समीप अयोध्या प्रयागराज रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक युवक का मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के सिर पर चोट व शरीर में रगड़ के निशान पाए गए हैं। शव के पास से शराब की दो पाउच, बिसलेरी पानी की बोतल, एक प्लास्टिक का गिलास व साइकिल मिली है। मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई है। जो रेलवे ट्रेक से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ही रूपीपुर गोविंदपुर का का रहने वाला बताया जाता है और पेशे से ट्रक चालक है।
ग्राम प्रधान अमर बहादुर चौरसिया ने बताया कि 14 मई की शाम करीब 7ः30 बजे मृतक घर से निकला था। मृतक के परिवार में लड़की की सगाई रविवार को थी जिसमें वह शामिल हुआ था उसके बाद कहीं चला गया जिसका शव सोमवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक युवक अभी अविवाहित है परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और दो बहनो में तीसरे नंबर का है । प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि मौत के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments