Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला किशोर का शव


जलालपुर अम्बेडकरनगर। किशोर का फंदे से लटकता शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला  सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकरोहर गांव का है। बताया जाता है कि गांव के 13 वर्षीय अमन पुत्र स्वर्गीय रामतीर्थ का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया।आशंका जताई जा रही कि किशोर ने आत्महत्या कर लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि फंदे से लटकता किशोर का शव मिला है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृत का कारण पता नही चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments