Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपोखरा में डूबे अधेड़ का कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

पोखरा में डूबे अधेड़ का कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

जलालपुर,अंबेडकरनगर। बीते दिवस पोखरा में डूबे अधेड़ का शव गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद खोज निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि बीते शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे खालिसपुर भटौली गांव निवासी त्रिभुवन नाथ कुछ लोगों के साथ धवरुआ बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर बैठकर शराब पी रहे थे। वहां मौजूद पुजारी ने वहां से जानें को कहा। इसी दौरान राजगीर त्रिभुवन नाथ कपड़ा निकालकर पोखरा में नहाने चला गया। रिश्तेदार और भतीजे रात में नहाने से मना कर वापस चले गए। शनिवार सुबह पोखरा पर एक साइकिल खड़ी मिली और पैंट शर्ट दीवाल पर रखा मिला। किसी के डूबने की आशंका से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जांच पड़ताल कर गोताखोर बुलाने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया। बीते रात को त्रिभुवन नाथ के साथ रहने वाले उसके बहनोई राम सहाय और भतीजों से जानकारी लिया। पोखरे में एक व्यक्ति के डूबने की खबर पर वहां सैकड़ो महिला पुरुष की भीड़ जुट गई। टांडा कस्बा के छज्जापुर उत्तरी मांझी टोला निवासी गोताखोर राहुल गौड़, अरविंद मांझी और झींकन पुलिसकर्मियों के साथ पोखरा पर पहुंचे। रस्सी में ईंट का दर्जनों टुकड़ा बांधकर पोखरा में उतरे और पानी में डूबे राजमिस्त्री के शव को निकाल दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments