Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

0

जैतपुर अंबेडकर नगर।  स्थानीय थाना क्षेत्र के बन्दीपुर बाजार में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव उसके घर के पीछे टीनशेड में रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बन्दीपुर निवासी हरिप्रसाद गुप्ता 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हजारी प्रसाद गुप्ता बाजार में ही मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करते थे। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे और अपने वृद्ध माता के साथ रहते थे। मृतक का एक लगभग पांच वर्षीय बेटा भी है।घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी जैतपुर धीरेंद्र कुमार आजाद हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version