Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव


अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव थाना कैंट स्थित कनौसा कान्वेंट स्कूल तिराहे के पास सागौन के पेड से लटकता पाया गया। सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर युवक के शव को लेकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि थाना कैंट के कनौसा कान्वेंट स्कूल के तिराहे के पास सागौन के पेड़ से 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। थाना कैंट की पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया। जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी अज्ञात युवक की पहचान नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतक युवक की फोटो लेकर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments