Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

अंबेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव घर के निकट पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए। फांसी लगाए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार महारुवा थाना क्षेत्र के जमालपुर दुर्गूपुर निवासी 52 वर्षीय श्री कृष्णा पुत्र राम नरेश यादव का शव सोमवार की सुबह घर के निकट नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर चले गए। बताया जाता है कि मृतक श्री कृष्णा कानपुर में रहता था कुछ दिन पूर्व वह घर पर आया था।  घर पर रविवार की शाम को पत्नी व बच्चों से श्री कृष्णा की लड़ाई हुई थी। इस विषय में थाना प्रभारी महरूवा से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments