Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी का फांसी के फंदे से लटका हुआ...

मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी का फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला शव


कुमारगंज, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के सराय धनेठी पूरे बढ़ईन गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के निवासी राम औसान की पुत्री कोमल उम्र करीब 14 बर्ष सोमवार को परिवार के साथ खाना खाकर रात में सो गई थी। रात में अपने कमरे में रस्सी के सहारे आत्महत्या कर लिया। सुबह होने पर जब वह नहीं उठी तब उसकी मां उसे आवाज देने लगी बार-बार आवाज देने पर जब कमरा अंदर से नहीं खुला उसके बाद परिजन घबरा गए और गांव के प्रधान व अन्य लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने दरवाजा तोडा और और किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ देख सन्न रह गए।
सूचना मिलते ही थाना कुमारगंज के उपनिरिक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल राहुल सिंह महिला कांस्टेबल फरीन के साथ मौके पर पहुंच कर। छानबीन व पूछताछ की। पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला की मृतका मानसिक रूप से बीमार चल रही थी बीमारी से तंग आकर उसने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस द्वारा जब पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई तब मृतका के परिजन व ग्रामीण मना कर दिए। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments