Saturday, July 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनीट में बेटियों का परचम, खुशबू व जाकिया ने बढ़ाया जिले का...

नीट में बेटियों का परचम, खुशबू व जाकिया ने बढ़ाया जिले का मान


अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में जिले की दो बेटियों ने शानदार सफलता हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। आलापुर क्षेत्र के सतरही गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम की पुत्री खुशबू गौतम ने 527 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं बसखारी निवासी सहायक अध्यापक हाफिज मोहम्मद अशरफ की पुत्री जाकिया अंजुम ने ऑल इंडिया रैंक 5417 प्राप्त की है।

खुशबू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर पीड़ित मानवता की सेवा करना है।  उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम से यह सफलता मिली है।

खुशबू का परिवार लंबे समय से सामाजिक व सार्वजनिक जीवन से जुड़ा है, जबकि जाकिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बसखारी और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जलालपुर से पूरी की। ज़किया के पिता प्राथमिक विद्यालय शुक्लबाजार में शिक्षक हैं।दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि जिले की इन दोनों बेटियों की सफलता अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments